लायंस क्लब व बलरामपुर चीनी मिल के रक्तदान शिविर में 26 यूनिट रक्त संग्रहित
बलरामपुर, जुलाई 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। लायंस क्लब बलरामपुर एवं बलरामपुर चीनी मिल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लायंस इंटरनेशनल के नवीन सत्रारंभ, डॉक्टर्स डे व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में इस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 26 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ राजेश चतुर्वेदी व लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन केके वाजपेई ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर संयोजक लायन आलोक अग्रवाल ने बताया कि कुल 34 लोगों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 26 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। वहीं आठ लोग स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते रक्तदान नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.