रामपुर, अप्रैल 5 -- लायंस क्लब लियोना ग्रेटर की ओर से हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर शनिवार को एक सांस्कृतिक एवं सेवा-प्रधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक उत्तरदायित्व का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। क्लब द्वारा दो निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु आवश्यक गृहस्थी सामग्री भेंट कर सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान कन्याओं को सिलाई मशीन, डिनर सेट, अटैची, कंबल, वस्त्र एवं अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। क्लब की सचिव नयना कक्कड़ गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू नव वर्ष केवल नव आरंभ का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक सहयोग के संकल्प को पुन: जागृत करने का अवसर है। निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग करना हमारे भारतीय संस्कारों की सच्ची अभिव्यक्ति है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.