लायंस क्लब रॉयल ने होली मिलन समारोह मनाया
भागलपुर, मार्च 1 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल की ओर से शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ द्वितीय उप जिलापाल अविनाश कुमार एवं पूर्व जिलापाल अनुपम सिंघानियां ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर सदस्यों ने समारोह की रौनक बढ़ाई और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। मौके पर अध्यक्ष प्रीतम कुमार, डॉ़ बिधु रानी, राजेश जैन, गौरव बंसल, विक्की खेतान, अभिषेक बाजोरिया, आलोक सिंघानिया, अमन शर्मा, वैभव बजाज, रोहित सर्राफ, प्रशांत सूचन्ति, अमित कुमार, बिनीत अग्रवाल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.