धनबाद, मार्च 2 -- लायंस क्लब बाघमारा की ओर से शनिवार को हरिणा कॉलोनी स्थित अतिथिगृह में हर्षोल्लास व उमंग के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में एकता और सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं। समारोह में मिथिलेश कुमार, डॉ मुकेश राय, किशुन लाल महतो, सुनील कुमार साहू, शशि महथा, सुभाष अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, डॉ सीताराम गोस्वामी, ढीलू महतो, एसएन राय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.