लायंस क्लब बरेली मेल्विन जॉन्स के अध्यक्ष बने
बरेली, जून 29 -- लायंस क्लब बरेली मेल्विन जॉन्स की बैठक डीडीपुरम के होटल में हुई। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष नरेश खंडेलवाल ने आगामी सत्र के लिए उदित गोयल को अध्यक्ष का पदभार सौंपा। पदाधिकारियों ने नए अध्यक्ष के साथ सचिव मुकेश गोयल, कोषाध्यक्ष अनुपम टिबरीवाल का अभिनंदन किया। सुशील अग्रवाल ने गत सत्र में क्लब की तरफ से किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। मीटिंग में क्लब के आगामी सत्र के लिए चुने गए रीजन चेयरपर्सन अरुण भार्गव का स्वागत किया गया। इस मौके पर क्लब के विकास, विपिन, विनोद, नवीन, अनिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- क्लब ने किया वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.