भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लायंस क्लब एवं भागलपुर फेमिना संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आनंद चिकित्सालय रोड स्थित चेंबर कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 200 लोगों ने स्वास्थ जांच कराई। अध्यक्ष बबीता गुप्ता ने बताया कि इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। मौके पर सचिव उमा डालूका, कोषाध्यक्ष सुभद्रा टिबरेवाल, रश्मि अग्रवाल, सारिका खेतड़ीवाल आदि मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.