रामगढ़, फरवरी 12 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। लायंस क्लब रामगढ़ कैंट ने सेवा के अपने विस्तृत क्षितिज को और व्यापक बनाते हुए एक नए क्लब लायंस क्लब ऑफ पतरातू को प्रायोजित किया है। इस नवगठित क्लब का चार्टर प्रस्तुतीकरण व शपथ ग्रहण (इंस्टॉलेशन) समारोह 16 फरवरी को होटल शुभम पैलेस पतरातू में होगा। उक्त आशय की जानकारी जोन चेयर पर्सन अशोक सिन्हा ने दी। बताया कि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय कुमार, इंस्टॉलिंग ऑफिसर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राहुल वर्मा, प्रथम उप-डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शुभ्रा मजूमदार और विशिष्ट अतिथि तौर पर द्वितीय उप-डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कंचन साहू शिरकत करेंगी। अशोक सिन्हा ने कहा कि लायंस क्लब रामगढ़ कैंट और भुरकुंडा के सभी सदस्य समारोह को ऐतिहासिक व यादगार बनाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.