रांची, मार्च 13 -- रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची द्वारा शुक्रवार को केयर फॉर हर कार्यक्रम के तहत लालपुर स्थित केसी मल्लिक स्कूल में पीए (ध्वनि प्रसारण) मशीनें वितरित की गईं। इनका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर श्रवण सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने बताया कि कोकर स्थित निरामया अस्पताल के सहयोग से नियमित निःशुल्क स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर भी लगाए जाते हैं। कार्यक्रम में भारतेंदु झा, रतन अग्रवाल और राम कृष्णा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.