भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर स्टार फेमिना ने गुरुवार को भागलपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए निःशुल्क सेवा के लिए चार व्हील चेयर, सभी कुली को कंबल एवं शर्ट पैट का कपड़ा और जन स्वच्छता के लिए 20 डस्टबिन को मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार को प्रदान किया। इस अवसर पर उपजिलापाल लायन अविनाश साह, कुंज बिहारी झुनझुनवाला, लायन विनोद अग्रवाल, चैम्बर अध्यक्ष शरद सलरपुरिया, पुनीत चौधरी, हरि खेतान, विकास बुधिया, लायंस क्लब ऑफ भागलपुर स्टार फेमिना की अध्यक्ष कविता अग्रवाल, सचिव बबिता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मधु डोकानिया, रेखा डोकानिया आदि सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.