धनबाद, मई 4 -- धनबाद। लायंस क्लब ऑफ धनबाद कोलफील्ड्स के सदस्यों ने लालमणि वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां वृद्धों को भोजन कराया। इस दौरान एपी जयसिंह ने अपनी पोती के जन्मदिन पर 30 तौलिए एवं नकद राशि सहयोग के रूप में दी। वहीं क्लब की ओर से राशन व 25 नहाने व कपड़े धोने के साबुन दिए। सदस्यों ने कहा कि क्लब अपनी अगली मीटिंग में वृद्धाश्रम के एक वृद्ध व्यक्ति की सम्पूर्ण खर्चे की जिम्मेदारी लेने की इच्छा सदस्यों के समक्ष रखेगा। मौके पर संजय कुमार झा, सोमनाथ प्रुथी, हेमा प्रुथी, राकेश आनंद, जगदीश सिंह दुआ, सुदेश चुग, वसंत बजाज, सुखजिंदर सिंह, अशोक सहित अन्य थे। यह भी पढ़ें- धनबाद में लगाई जाएगी कवि गुरु की प्रतिमा यह भी पढ़ें- वृदाश्रम परिसर में साफ-सफाई और फलदार पौधरोपण यह भी पढ़ें- गरीब कन्या की शादी में किया सहयोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...