गुमला, मार्च 13 -- गुमला। लायंस क्लब गुमला द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र गुमला की खिलाड़ियों के बीच फल वितरण किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष लायन मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि गुमला खेल नगरी के रूप में जाना जाता है और यहां के कई खिलाड़ी देशभर में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को कैरियर के रूप में अपनाने और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल, रीजनल चेयरमैन लायन अशोक जायसवाल, डॉ. शंकर लाल जाजोदिया, संजय अग्रवाल, हेमंत कुमार, कोच वीणा करकेट्टा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.