लायंस क्लब ने बार भवन में लगाया शीतल जल फ्रीजर
गुमला, जून 16 -- गुमला। लायंस क्लब गुमला की ओर से गुमला बार भवन में शीतल जल वाटर फ्रीजर लगाया गया। इसका उद्घाटन लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन अशोक कुमार जायसवाल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्रवण साहू और क्लब अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि यह पहल अधिवक्ताओं के साथ-साथ प्रतिदिन आने वाले ग्रामीण और शहरी लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। क्लब अध्यक्ष ने बताया कि जनसेवा के तहत विद्यालयों में घड़ा वितरण और प्याऊ की व्यवस्था के बाद बार भवन में वाटर फ्रीजर लगाया गया है। मौके पर अधिवक्ता व क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.