दुमका, अप्रैल 18 -- लायंस क्लब ऑफ दुमका द्वारा पर्यावरण सप्ताह के तहत प्लास्टिक थैली मुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को दुमका शहरवासियों को कपड़े के थैले वितरित कर की गई। अभियान के अंतर्गत 76 नगरवासियों और दुकानदारों को कपड़े के थैले दिए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष लायन सतीश कुमार ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। इसे रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा। कपड़े के थैले का उपयोग कर हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि बाजार जाते समय कपड़े या जूट के थैले का ही प्रयोग करें। यह भी पढ़ें- अपशिष्ट प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश रैन वाट हार्वेस्टिंग जागरूकता का पम्पलेट भी बितरण किया गया। कार्यक्रम में लायन डॉ मनोज कुमार घोष,पीजेएमएफ डॉ अखिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.