मधेपुरा, दिसम्बर 27 -- मुरलीगंज,। लायंस क्लब फेमिना एवं मुरलीगंज ने लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सेवा कार्यों की श्रृंखला की शुरुआत की। इस अवसर पर गोल बाजार स्थित श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं शॉल का वितरण किया गया। ठंड के इस मौसम में सेवा कार्य पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन रीजन चेयरपर्सन चंद्रशेखर कुमार एवं जोन चेयरपर्सन डॉ. अनंत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के दौरान नगर पंचायत वार्ड सात निवासी श्यामकांत साह एवं नीलम देवी के सुपुत्र चंद्रमणि राज के भारतीय सेना के आर्मी एयर डिफेंस में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद उदय चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.