सहरसा, मार्च 9 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि ।सहरसा जंक्शन पर शनिवार की शाम लायंस क्लब सहरसा के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ जयंत आशीष ने किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद जरूरतमंद, असहाय व यात्रियों को खिचड़ी खिलाई गई। सेवा कार्य में क्लब के कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे और लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर डॉ जयंत आशीष ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा समाजसेवा के कार्यों में आगे रहता है। उन्होंने कहा, जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य होते रहें। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और क्लब के इस मानवीय प्रयास को प्रेरणादायक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.