प्रयागराज, मई 2 -- लायंस क्लब इलाहाबाद की ओर से शनिवार के सेंट्रल जेल नैनी में कैदियों को वॉकर भेंट किया। इस मौके पर लायन डॉ. अर्पण धर दुबे ने कहा कि जेल में कई ऐसे भी कैदी हैं, जिनके घुटने में समस्या होने से उन्हें चलने में परेशानी होती है। वॉकर की सहायता से वे आसानी से चल सकेंगे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने लायंस क्लब के सामाजिक सरोकार की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. वेद प्रकाश चंद, डॉ. धीरज पांडे, जेलर कौशलेंद्र मौर्य, लायन संजय गुप्ता, लायन जगमोहन अग्रवाल, लायन सुधीर कुमार, लायन मनोज मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...