गुमला, अप्रैल 13 -- गुमला। लायंस क्लब गुमला द्वारा 15 अप्रैल को सुबह नौ बजे से पुराना नगर पालिका परिसर के समीप फ्री हेल्थ कैंप व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक लायन संजय अग्रवाल,जोगिंदर प्रसाद साहू व हेमंत कुमार ने बताया कि शिविर में बीपी, शुगर, दंत रोग, टीबी सहित अन्य बीमारियों की मुफ्त जांच की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग शिविर में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं और जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठायें। यह भी पढ़ें- गुमला में सुधार गृह व वृद्धाश्रम में टीबी जांच यह भी पढ़ें- चाय पे चर्चा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ जांच शिविर,119 मरीजों का इलाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.