रुद्रपुर, जून 27 -- खटीमा, संवाददाता। लायंस क्लब खटीमा का शपथ ग्रहण समारोह एक निजी होटल में आयोजित किया गया। इसमें अंकित पांडेय ने क्लब अध्यक्ष, ओशो आमिर ने सचिव और अमन मारवाड़ी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष तेजिंदर पाल सिंह और विशिष्ट अतिथि एमजेएफ रघुनाथ अरोड़ा रहे। इस दौरान लायंस क्लब टनकपुर, बनबसा और खटीमा सिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। समारोह में क्षेत्र के चार मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें देवेश आर्या को यूपीएससी में चयन, तोशी अग्रवाल को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने, विभूति भटनागर को आईआईटी खड़गपुर में आयोजित यंग इंडिया इनोवेशन कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने और लायंस पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया मंडल को राज्य स्तरीय कला प्रतियो...