गुमला, जनवरी 23 -- गुमला। लायंस क्लब ऑफ गुमला के सदस्यों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के महावीर चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष लायंस मुरली मनोहर प्रसाद ने नेताजी को महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। रिजन चेयरपर्सन अशोक कुमार जायसवाल और जॉन चेयरपर्सन शंकर लाल जाजोदिया ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम में बनवारी लाल अग्रवाल, महेश प्रसाद गुप्ता, संजीव उर्वशी, गुलाबचंद प्रसाद, पदम साबू, सत्येंद्र गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हेमंत कुमार, अरुण केसरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...