बागपत, अप्रैल 6 -- लायंस क्लब बागपत के सौजन्य से डॉ विनय सिसोदिया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के निर्देशन में वात्स्यान पैलेस बागपत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे डॉ विनय सिसोदिया, डॉ आलोक भटनागर पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर, रीजन चेयरमैन लायन डॉ. जेएस शर्मा ने फीता काटकर किया। में कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव विजयपाल यादव, राजपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी नीरज नैन, समय सिंह महबूब खान आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...