धनबाद, मार्च 18 -- कतरास में लायंस क्लब कतरास के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कतरास थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रवीण कुमार से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया राय, डॉ. स्वतंत्र कुमार, विष्णु प्रसाद चौरसिया, रितेश कुमार दुबे, शैलेश बर्मन, दीनानाथ चौधरी, दीपक कुमार अग्रवाल, सुरेश रजक उपस्थित थे। साथ ही क्लब की सदस्य एवं वार्ड संख्या एक की नवनिर्वाचित पार्षद मधुमाला भी शामिल हुई। मुलाकात के दौरान सभी ने नए थाना प्रभारी को बेहतर कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सहयोग का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...