प्रयागराज, मई 11 -- लायंस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह सोमवार को आयोजित हुआ। निर्वाचित गवर्नर उदय चंदानी, उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्र कक्कड़, द्वितीय श्याम बाबू वर्मा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक डॉ. जगदीश गुलाटी, सिंगरौली विकास प्राधिकरण वीरेंद्र गोयल का अभिनंदन किया गया। लियो क्लब रेनबो के बच्चों ने ईश वंदना व स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में कैबिनेट सचिव राकेश मोहन, कोषाध्यक्ष सतीश टंडन, अनिल जायसवाल, मुख्य प्रशासक संजय गुप्त, मेयर अजय अवस्थी, ऋषि सेठी, लायन अनूप सिंह, विशाल खरे, माधवी अग्रवाल, गौरव गुप्त, रोहित जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...