इटावा औरैया, मई 15 -- भरथना। लायंस क्लब भरथना की बैठक में चुनाव अधिकारी गुरुल दास नंदवानी की देखरेख में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें युवा समाजसेवी देवेंद्र सिंह चौहान को अध्यक्ष, पूर्व सभासद अंशु वर्मा को सचिव तथा मीना लखवानी को वित्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि क्लब द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान जैसे सेवा कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं और आमजन को सकारात्मक दिशा मिल सके। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी सुधा पांडेय, अखिलेश पोरवाल, राम मनोहर पोरवाल, नितिन पोरवाल, निवर्तमान अध्यक्ष...