मथुरा, सितम्बर 22 -- लायंस क्लब ऑफ दिल्ली श्री राधा डिस्ट्रिक्ट का पंचम पद स्थापना शपथ ग्रहण समारोह रविवार को रुक्मणि विहार स्थित निजी होटल में आयोजित हुआ। जिसमें लायन विनोद जायसवाल को अध्यक्ष पद एवं नई टीम को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संदीप कुमार द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष लायन पूनम गोयल ने पिछले कार्यकाल का सेवा-रिपोर्ट पेश किया। जुलाई से सितंबर 2026 के बीच क्लब ने 23,124 मरीजों को ओपीडी सुविधा और 15,591 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। पर्यावरण अभियान के तहत बरसाना, मथुरा और वृंदावन में कुल 5,550 पौधे लगाए गए। इसके अलावा 206 विद्यार्थियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण और जरूरतमंदों को 10 हजार लीटर से अधिक पेयजल वितरित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और युवा सशक्तिकरण...