अमरोहा, जून 27 -- लायंस क्लब की बैठक शनिवार को चित्रा गर्ग के आवास पर आयोजित हुई जिसमें वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चित्रा गर्ग को अध्यक्ष, अमिता शर्मा को सचिव और पुष्पा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सुधा शर्मा को एलएमएस, कंचन दत्त को लाइनेस ऑफिसर, सिम्मी अग्रवाल को डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटर एवं डिस्ट्रीब्यूटर, मंजू सिंह को प्रोटोकॉल ऑफिसर तथा कल्पना शर्मा को डिप्टी डीसीपी जोन चेयरपर्सन बनाया गया। इस अवसर पर मीनू अग्रवाल, मीनाक्षी जैन, अलका रस्तोगी, विनेश चौधरी और रेनू अग्रवाल सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, चित्रा बनीं अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...