गुमला, नवम्बर 24 -- गुमला। लायंस क्लब गुमला द्वारा 25 नवंबर को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित होगी। शिविर में रांची के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. नवल और उनकी विशेषज्ञ टीम मरीजों का जांच व उपचार करेंगे। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन पूर्णतः नि:शुल्क होगा। साथ ही मरीजों को दवा,चश्मा, रहने और भोजन की सुविधा भी मुफ्त प्रदान की जाएगी। क्लब का उद्देश्य जिले के जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.