रामपुर, मई 11 -- प्राथमिक विद्यालय बकैनिया में पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ रामपुर लियोना ग्रेटर की ओर से रविवार को विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्षा अनुश्री अग्रवाल ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने को लेकर जागरुक किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिखा सक्सेना,अनुश्री अग्रवाल, कक्कड़ गुप्ता ,प्रीति खनेजा ,प्रिंसी आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- प्रावि दुबियाही में यूथ एवं यूको क्लब का गठन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...