बेगुसराय, जून 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बरौनी निपानिया स्थित ओटीसी कैंप में 4 बिहार गर्ल्स सहरसा द्वारा आयोजित एनसीसी कैंप में शुक्रवार को लायंस क्लब ऑफ बेगूसराय के द्वारा गर्ल्स कैडेट्स के बीच सेनिटरी पैड, बिस्किट व अन्य सामग्री का वितरण किया गया। डॉ. मीरा सिंह व डॉ. सारिका के द्वारा स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी दी गई। मौके पर बिहार एनसीसी कैम्प के कमांडेंट कर्नल वी रवि शंकर, लायंस क्लब ऑफ बेगूसराय के अध्यक्ष संजीव मस्करा, अभिषेक सिंह, सुमित कुमार, सतीश कुमार, अजय तलवार आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर एसोसिएट एनसीसी अफसर लेफ्टिनेंट डॉ.अर्चना कुमारी ,लेफ्टिनेंट करिश्मा कुमारी, सेकंड ऑफिसर कुमारी गीतांजलि व कन्हैया कुमार व अन्य थे। यह भी पढ़ें- लायंस क्लब ऑफ बेगूसराय ने एनसीसी कैंप में बांटे सेनेटरी पैड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...