आगरा, अप्रैल 22 -- लायंस क्लब आगरा आकाश की ओर से कुबेरपुर-भागूपुर स्थित भवन निर्माण केंद्र पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन वीडीजी प्रथम डॉ. आरएन वर्मा और वीडीजी द्वितीय अजय भार्गव ने किया। अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने बताया कि बढ़ती गर्मी में राहगीरों और श्रमिकों को राहत देने के लिए यह पहल की गई है। समन्वयक मनोज गुप्ता ने कहा कि प्याऊ पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था है। इसका संचालन पूरे गर्मी के मौसम में तीन माह तक किया जाएगा। संजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल, पवन पेंगोरिया, संजय अग्रवाल, वीके अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, विनोद मित्तल, तुषार वाष्णेय, शांतनु वार्ष्णेय, दिलीप मित्तल, दाऊदयाल गुप्ता, ब्रज राज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.