भागलपुर, मार्च 23 -- ​भागलपुर, वरीय संवाददाता। लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर के लायनेस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से कर लिया गया है। मनोनयन कमेटी के चेयरमैन अमरनाथ चमड़िया की रिपोर्ट को साधारण सभा में पारित किया गया। 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होने वाले इस सत्र के लिए लायन ई. रंजीत सिंह को अध्यक्ष, सीए अभिषेक अग्रवाल को सचिव और अमित टिबरेवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। अन्य प्रमुख पदों पर सीए अंबरीष अग्रवाल को प्रथम उपाध्यक्ष, बद्री प्रसाद छापोलिका को एडमिनिस्ट्रेटर और डॉ. पंकज टंडन को मार्केटिंग चेयरपर्सन समेत पूरी टीम मनोनीत की गई। पूर्व जिलापाल कुंज बिहारी झुनझुनवाला, वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप जालान और सचिव राहुल अग्रवाल आदि ने नई टीम को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...