प्रयागराज, मई 10 -- लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321-ई की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में अभिनंदन समारोह हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित पदाधिकारियों में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन उदय चंदानी, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन उमेश कक्कड़, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन श्याम बाबू वर्मा शामिल रहे। लियो रेनबो क्लब की प्रत्याशी चौधरी, तृधा गौतम, देवांशी श्रीवास्तव, काव्या श्रीवास्तव, प्रतिष्ठा द्विवेदी, अर्णि तिवारी ने स्वागत गीत, नृत्य की प्रस्तुति की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...