लायंस के नए मंडलाध्यक्ष का सम्मान
वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी। लायंस डिस्ट्रिक्ट 321 ई के समस्त लायंस क्लब ने नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी और उनकी टीम को सोमवार को सम्मानित किया। पहड़िया स्थित एक होटल में हुए समारोह में मंडलाध्यक्ष ने भावी योजनाओं से सभी को अवगत कराया। सम्मानित होने वाले अन्य पदाधिकारियों में उप मंडलाध्यक्ष प्रथम उमेशचंद कक्कड़ तथा उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय श्याम बाबू वर्मा शामिल रहे। इस दौरान प्रकाश अग्रवाल, बलबीर सिंह बग्गा एवं जितेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। संचालन सुधीर भल्ला ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.