शामली, दिसम्बर 24 -- लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 बी-1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ डॉ. विनय सिसोदिया ने लायंस क्लब शामली क्राउन में अपनी आधिकारिक यात्रा सम्पन्न की। इस अवसर पर क्लब द्वारा अग्रसेन पार्क में पांचवां रजाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कड़ाके की ठंड को देखते हुए 150 जरूरतमंद व असहाय परिवारों को रजाइयां वितरित की गईं। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब द्वारा संचालित सम्मान रसोई का निरीक्षण कर स्वयं सेवा प्रदान की और इसकी सराहना की। उन्होंने विद्यालयों में स्थापित सेनेटरी पैड डिस्पेंसर एवं उनकी नियमित रिफिलिंग व्यवस्था को बालिकाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता की दिशा में सराहनीय पहल बताया। अपने संबोधन में डॉ. विनय सिसोदिया ने कहा कि क्लब समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने का सराहनीय कार्य है। क्लब अध्यक्ष लायन गौरव मित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.