लायंस की कैबिनेट बैठक में सेवा कार्यों की नई रणनीति तैयार
रुद्रपुर, जुलाई 28 -- खटीमा, संवाददाता। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट की प्रथम कैबिनेट बैठक रविवार को लखनऊ के एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए नई रणनीति तैयार की गई। खटीमा लौटने पर रीजन चेयरपर्सन लायन जितेंद्र पारुथी ने बताया कि उन्होंने कैबिनेट बैठक में अपने रीजन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि बैठक में मिले मार्गदर्शन के अनुरूप आगामी समय में सेवा गतिविधियों को और सशक्त बनाया जाएगा। साथ ही सभी क्लबों के सहयोग से समाजहित में नई सेवा परियोजनाएं संचालित की जाएंगी। बैठक में लायन दलजीत सिंह टोनी, नवीन झिंगरान, विश्वनाथ चौधरी, विशाल सिंह एस. लूथरा, दुर्गेश बंसल, मनोज रुहेला, बीएम श्रीवास्तव, मुकेश जैन, आरसी मिश्रा, विद्या शंकर दीक्षित, विनीत श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, मृदुला ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.