प्रयागराज, मई 31 -- लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-ई की ओर से रविवार मंडल स्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। क्लब के मंडल में शामिल प्रदेश के नौ जिलों में 150 यूनिट और प्रयागराज में 35 यूनिट रक्तदान किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ. अर्पण धर दुबे ने कहा कि यह आयोजन वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोग्राम थीम पर किया गया जो काफी सफल रहा। लायन उदय चांदनी, लायन उमेश चंद्र कक्कड़ ने विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने रक्तदाताओं को लाइफ सेवर सम्मान से सम्मानित किया। विशाल खरे, ऋषि सेठी, स्वाति, हेमा अग्रवाल, ईरा सेठी, रीना जायसवाल, संजय गुप्ता, शालिनी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...