बिजनौर, अप्रैल 17 -- कादराबाद। सीबीएसई द्वारा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल को लेकर छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय प्रबंधन ने खुशी का इजहार किया है। गांव पेबंदखेडी स्थित लाम्बा कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय में अध्ययनरत 10वीं की छात्रा इशिका ने 90 फीसदी अंक हासिल करके विद्यालय में प्रथम, गुरूसेवक ने 89 फीसदी अंक हासिल करके द्वितीय तथा शिजा हयात ने 88.6 फीसदी अंक हासिल करके विद्यालय तथा परिजनों सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक जितेन्द्र सिंह लाम्बा तथा प्रधानाचार्य अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उच्च शिक्षा हासिल करके राष्ट्रसेवा करने का आवाहन किया। यह भी पढ़ें- एचएम पब्लिक स्कूल यह भी पढ़ें- विवेक विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.