गोपालगंज, मार्च 11 -- भोरे। प्रखंड के लामीचौर स्याही नदी के किनारे स्थित फुलिया देवी मंदिर परिसर में गुरुवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बाबा भूतनाथ सेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 15 जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य बारात के साथ होगी। जिसमें गाजे-बाजे और पारंपरिक गीतों के बीच वर पक्ष का स्वागत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...