हल्द्वानी, मार्च 9 -- हल्द्वानी। लामाचौड़, फतेहपुर और कमलुवागांजा क्षेत्र में खुलेआम हो रही शराब की अवैध बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सोमवार को सनातन जागृति ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन पांडे के नेतृत्व में एसडीएम हल्द्वानी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की सरकारी जमीनों के आसपास मुख्य मार्ग के किनारे शराब का अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है, जिससे कई परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस और संबंधित विभागों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। गांधी आश्रम चौकी और आम्रपाली चौकी से मात्र 500 से 700 मीटर की दूरी पर यह अवैध कारोबार चल रहा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि...