हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी। लामाचौड़ के पदमपुर निगल्टिया गांव के करन सिंह निगल्टिया को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन मिला है। उन्होंने सात मार्च को ओटीए चेन्नई से प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में आधिकारिक रूप से शामिल हो गए। करन सिंह के पिता सूबेदार मेजर गोपाल सिंह निगल्टिया भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। करन की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके चाचा जितेंद्र सिंह, चरण सिंह, बीरेंद्र सिंह, नंदन सिंह और कृष्ण सिंह सहित परिजनों व क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.