हरदोई, अप्रैल 12 -- पिहानी। शाहाबाद थानाक्षेत्र के ग्राम अल्हापुर सैदी खेल निवासी नवनीत शुक्ला ने पिहानी थानाक्षेत्र के मझिया गांव निवासी विराट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप लगाते हुए बताया कि जुलाई माह में उक्त व्यक्ति ने उसके पास आकर उसे कंपनी में निवेश कट अत्यधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर विश्वास में लेकर 360000 रुपये कंपनी में निवेश करने के लिए ले लिए। कई महीने बीतने के बाद कोई लाभ न मिलने पर अपने रुपये वापस मांगे। काफी दिन गुमराह करते रहे, जब उसके घर जाकर पैसे मांगे तो धमकी देते हुए भगा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.