लाभुक समिति का खाता नहीं खुलने से विकास कार्य प्रभावित, समिति ने जताई परेशानी
हजारीबाग, जून 16 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमदाग प्रखंड की एक विकास योजना के क्रियान्वयन में लाभुक समिति का संयुक्त बैंक खाता नहीं खुल पाने से कार्य प्रभावित होने की बात सामने आई है। लाभुक समिति के सदस्यों का कहना है कि कार्यादेश मिलने के बाद भी पिछले कई दिनों से बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, जिससे योजना संचालन और मजदूरों के भुगतान में कठिनाई हो रही है। जानकारी के अनुसार, कार्यादेश संख्या 25/2026 दिनांक 29 अप्रैल 2026 के तहत योजना का कार्य लाभुक समिति को आवंटित किया गया है। समिति के अध्यक्ष और सचिव ने सलगावां स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में संयुक्त खाता खोलने के लिए आवेदन दिया। समिति का आरोप है कि आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद अब तक खाता नहीं खोला गया है। समिति के सदस्यों का कहना है कि खाता नहीं खुलने के कारण योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.