लाभुक को दिया गया अनुग्रह राशि का चेक
बेगुसराय, अगस्त 8 -- मंझौल। यूको बैंक आकोपुर शाखा परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभुक को दो लाख रुपये का चेक दिया गया। जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव के वार्ड संख्या- 09 निवासी मुकेश साह की पत्नी बेबी देवी के असामयिक निधन के बाद तय नियमों के तहत बैंक की ओर से लाभुक मुकेश साह को अनुग्रह राशि के रूप में कुल दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। मौके पर शाखा प्रबंधक सरोज कुमार, जोनल ऑफिस के अधिकारी पीयूष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता शिव कुमार महतो, वैदेही शरण, जितेन्द्र कुमार मालाकार, रवि कुमार रवि आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.