गिरडीह, मई 18 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के चंदौरी में पीएम आवास में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। चंदौरी पंचायत के पंचायत सेवक द्वारा फर्जीवाड़ा करते हुए असली लाभुक को पीएम आवास न देकर उसी नाम के दूसरे व्यक्ति को पीएम आवास दे दिया गया है। इस बाबत चंदौरी गांव के निवासी सुरेश राम पिता बद्री राम ने उपायुक्त को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके नाम से पीएम आवास आवंटित किया गया था। किंतु पंचायत सेवक द्वारा फर्जी तरीके से इसी गांव के अयोग्य व्यक्ति को पीएम आवास दे दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि पीएम आवास की राशि की निकासी भी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास आवंटन के नाम पर ऐंठ लिए 25 हजार, प्रधान को नोटिस जारी जो वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दूसरे को दिए गए पीएम आवास को निरस्त कर उनके नाम से पीएम आवास ...