लाभुकों में बीमा राशि और कृषि ऋण का किया वितरण
रांची, जुलाई 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। भारत सरकार के वित्तीय समावेशन कार्यक्रम और नाबार्ड के सहयोग से झारखंड ग्रामीण बैंक, डोड़मा शाखा की ओर से गुरुवार को डोड़मा में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक अजित कुमार, नाबार्ड के डीडीएम और प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा मौजूद थे। शाखा प्रबंधक राजीव नयन ने संचालन किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन, कृषि ऋण, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत तीन लाभुकों को बीमा दावा राशि के चेक और स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.