लाभुकों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाना सुनिश्चित करें : उपायुक्त
पलामू, जून 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को आपूर्ति विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए धोती-साड़ी, नमक तथा चना दाल वितरण की प्रगति की गहनता से जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राशन वितरण एवं डोर स्टेप डिलीवरी की समीक्षा करते हुए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को लाभुकों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त को बैठक में बताया गया कि जिले में सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत अब तक 84.05 प्रतिशत वितरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही जिन लाभुकों द्वारा खाद्यान्न का उठाव नहीं किया जा रहा है, उनकी जांच कर अयोग्य, मृत अथवा डुप्लीकेट राशन कार्डधारियों की पहचान कर नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.