गिरडीह, अप्रैल 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, राशन कार्ड अद्यतन, ई-पॉस मशीन के माध्यम से वितरण तथा अन्य संबंधित योजनाओं के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों एवं जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि वितरण व्यवस्था म...