चाईबासा, अगस्त 13 -- चाईबासा, संवाददाता। सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी,जवाबदेह एवं परिणामोन्मुखी कार्य संस्कृति अपनाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सरकार की योजनाओं एवं जनसेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आमजनों के साथ सहयोगात्मक, संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया। प्राप्त आवेदनों एवं प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करते हुए कार्यालयीन कार्यों में जवाबदेही, पारदर्शिता एवं दक्षता ...