लाभुकों को मिला बैकयार्ड केयर पालन योजना का लाभ
हजारीबाग, जून 9 -- इचाक प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत तेरह लाभुकों के बीच बैकयार्ड केयर योजना के तहत सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें लाभुक को चार सौ चूजे, आवश्यक दाना एवं केज उपलब्ध कराया गया। ताकि ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके और पशुपालन के माध्यम से आय में वृद्धि हो। वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख पार्वती देवी ने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम ने लाभुकों से योजना का सही उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।मौके पर पशुपालन पदाधिकारी डॉ. नकुल मोदी ने लाभुकों को चूजों के पालन-पोषण, देखभाल एवं रोगों से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी दी। यह भी पढ़ें- रामगढ़ में बॉयलर तथा बत्तख चूजा का किया गया वितरण कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.