लाभुकों को मंत्री ने बांटे चेक
पूर्णिया, मई 25 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच सहायता राशि, प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया। इस दौरान 10 दर्जन से अधिक लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। समारोह में मंत्री ने 57 लाभुकों के बीच राशन कार्ड वितरित किए। वहीं अग्निकांड से प्रभावित 20 पीड़ित परिवारों को राहत स्वरूप 12 हजार 500 रुपये का चेक प्रदान किया गया। चेक पाकर पीड़ित परिवारों ने राहत महसूस की। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार लाभुकों को नए घर की चाबी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- आधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का मंत्री ने किया शिलान्यास लाभुकों ने सरकार की इस योजना को गरीबों के लिए बड़ी मदद बताया। मंत्री ने लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.