लाभुकों को दो महीने का राशन देने का निर्देश
गढ़वा, मार्च 17 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पुरहे गांव के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने फरवरी और मार्च माह का राशन हर हाल में लाभुकों को देने का निर्देश दिया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार यादव ने बताया कि टरहे गांव के लगभग तीन दर्जन लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में आकर हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया गया था। आवेदन में पुरहे गांव के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के द्वारा राशन नहीं देने की शिकायत की थी। साथ ही दुकानदार के पति पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया था। कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। उसी आलोक में मंगलवार को डीलर के दुकान पर जाकर जांच की गई। जांच के क्रम में अनियमितता मिली। उसके बाद दुकानदार को हर हाल में राशन देने का निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.